जानिए, मूली खाने के क्या फायदे और नुकसान हैं और कब खाना सही रहता है?

जानिए, मूली खाने के क्या फायदे और नुकसान हैं और कब खाना सही रहता है?

सेहतराग टीम

सब्जियां खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। वैसे तो सभी सब्जियां लाभकारी है लेकिन मूली काफी फायदेमंद है क्योंकि आयुर्वेद में भी इसे लाभकारी बताया गया है। मूली का प्रयोग हम सलाद के रूप में भी करते हैं। वहीं मूली में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन आदि सभी पाए जाते हैं जो सेहत को हेल्दी रहने में मददगार होते हैं। तो आइए जानते हैं कि इसके क्या फायदे हैं और क्या नुकसान हैं।

पढ़ें- इन बीमाारियों में रामबाण दवा की तरह काम करता है गाय के घी का सेवन

मूली खाने से होने वाले फायदे (Health Benefits of Radish or Molli in Hindi):

कैंसर

मूली में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फॉलिक एसिड के साथ ऐसे गुण पा जाते हैं जो मुंह, पेट, किडनी और आंत के कैंसर को दूर रख सकते हैं। 

सर्दी-जुकाम

कच्ची मूली का 20-30 मिली जूस निकालकर मिले लें। इसे सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

किडनी को रखे हेल्दी

किडनी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करके उसे हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अगर किडनी की समस्या के कारण यूरीन न आने की समस्या हो जाए तो मूली का दिन में 2-3 बार पी लें। इससे आपको आराम मिलेगा। 

एसिडिटी को करे छूमंतर

अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान है तो कच्ची मूली का सेवन करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

पीलिया

 पीलिया की समस्या से छुटकारा दिलाने में मूली काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए मूली के ताजे पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसे दूध में डालकर उबाल लें। जब झाग ऊपर आ जाए तो इसे उबालकर पी लें। 

खांसी 

अगर वात दोष के कारण आपको खांसी की समस्या हैं तो मूली काफी कारगर साबित हो सकती है। इसके छाया में थोड़ी मूली सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इसका 1 ग्राम सेवन करने से आपको खांसी की समस्या में लाभ मिलेगा। 

खून की कमी

शरीर में खून की कमी के कारण एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। इस रोग से छुटकारा पाने के लिए मूली के पत्तों का रस निकालकर दिन में 3 बार 20-20 मिली पिएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

पथरी

पथरी की समस्या से निजात दिलाने में भी मूली फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इसके लिए 100 ग्राम मूली के पत्तों का रस निकाल लें। इसे दिन में करीब 3 बार पिए। इससे स्टोन यूरीन के माध्यम से बाहर निकल जाएगा। 

मूली खाने के नुकसान (Disadvantages of Eating Radish in Hindi):

  • जहां एक ओर मूली खाने के फायदे हैं। लेकिन इसका सेवन अगर गलत चीज के साथ किया गया तो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जानिए किन चीजों के साथ न करें इसका सेवन।
  • मछली के साथ न खाएं मूली
  • अगर आपने मूली खाई हैं तो करीब 2 घंटे बाद दूध पिएं।
  • चने के साथ मूली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अगर आपको गले में सूजन, दर्द और शरीर में सूजन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इसका सेवन न करे। 

मूली खाने का सही समय

मूली का सेवन दोपहर 3 बजे से पहले कर लेना चाहिए। इससे आपका शरीर  गर्म रहेगा। कभी भी खाली पेट मूली का सेवन न करें।

 

इसे भी पढ़ें-

सात्विक आहार क्या है, वज़न घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में कैसे मदद करता है?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।